सवाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सवाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, अप्रैल 15, 2010

कौन हैं सीमा आजाद ?

  आपको पता है सीमा आजाद कौन हैं? ईमानदारी के साथ बताइएगा, यदि आप ना कहेंगे तो आपकी विद्वता पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगाएगा। खैर, हो सकता है आप जानते हों, पर मैं तो नहीं जानता था, हंस का अप्रैल अंक देखने के पहले।
बकौल हंस- सीमा विश्वास एक राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता हैं, वे जनता के हितों के लिए संर्घषरत हैं, इसके लिए शासन और प्रशासन के खिलाफ आवाज (बंदूक नहीं) उठाने से उन्हें गुरेज नहीं है। गत दिनों जब सरकार ने नक्सलियों के सफाए के लिए आपरेशन ग्रीन हंट प्रारंभ किया तो उन्होंने उसकी आलोचना भी की थी। सरकार ने उन्हें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गत 6 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह से पूर्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने विनायक सेन को गिरफ्तार किया था। सवाल यह है कि क्या सरकारी नीतियों या फैसलों का विरोध करना गैरकानूनी है?